अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब

अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा – मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी

क्रिकेट खेल

एजेंसी, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा – : भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सुपर-8 अभियान का आगाज साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करना है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने सभी चारों मुकाबलों को जीता था, तो वहीं अब उनकी कोशिश सुपर-8 में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने पर रहने वा ली है। भारतीय टीम के लिए ग्रुप स्टेज में एक चीज जो बड़ी चिंता का विषय रही वह ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म जिन्होंने तीन मुकाबले खेले लेकिन किसी में भी अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का उनके फॉर्म को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो अब उसका सामना करेंगी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से जब अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा के बारे में चिंता कर रहे हैं। मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो अब उसका सामना करेंगी। उसने पिछले साल सब कुछ किया, अब हमारे लिए भी एहसान चुकाने का समय है। बता दें कि अभिषेक शर्मा जो पहली बार अपने करियर में टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं उन्होंने अब तक तीन मैच खेले हैं, लेकिन किसी में भी खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सके। नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में जब अभिषेक डक पर आउट हुए तो इसकी निराशा साफतौर पर उनके चेहरे पर देखने को मिली थी।

अभिषेक का ऐसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टीम के खिलाफ कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें 25 के औसत से 200 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। अभिषेक शर्मा के बल्ले से जहां एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं उनका स्ट्राइक रेट 173.91 का देखने को मिला है। ऐसे में उनसे सभी को अब एक बड़ी पारी की उम्मीद भी है।

ये भी पढ़े : राहुल चाहर की शादी टूटी, सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की आई खबर
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply