कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

क्रिकेट खेल

एजेंसी, कोलकाता। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में टीम इंडिया के सामने 124 रन का टारगेट रखने में कामयाब रही थी, लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और अंत में वह 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर सबसे लोएस्ट स्कोर डिफेंड करके इतिहास रच दिया है। इससे पहले इस मैदान पर डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर 192 रन का था। यह स्कोर 1992 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ डिफेंड किया था।

तीसरे दिन का खेल रहा साउथ अफ्रीका के नाम
तीसरे दिन का खेल साउथ अफ्रीका ने 93/7 के स्कोर से शुरू किया। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने दूसरी पारी में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम के बाकी के बल्लेबाज इस पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। बवुमा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, उनके अलावा कॉर्बिन बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो दूसरी पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए थे। अंत में अक्षर पटेल ने कुछ बड़े शॉट्स खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश जरूर की लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सके। अंत में वह 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा। मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी और उन्हें 30 रनों की बढ़त मिली थी। हालांकि दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा और पूरी टीम 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 124 रनों का टारगेट मिला।

15 साल बाद साउथ अफ्रीका ने भारत में जीता टेस्ट मैच
साउथ अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने 15 साल के बाद भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी बार टेस्ट मैच साल 2010 में नागपुर में जीता था। उस मैच को साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 6 रन से अपने नाम की थी। उस वक्त एमएस धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। वहीं इस बार शुभमन गिल की कप्तानी टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply