आईएसआईएस ने ली इस्लामाबाद की मस्जिद में विस्फोट की जिम्मेदारी : सुसाइड बॉम्बर ने नमाजियों के बीच खुद को उड़ाया था

आईएसआईएस ने ली इस्लामाबाद की मस्जिद में विस्फोट की जिम्मेदारी : सुसाइड बॉम्बर ने नमाजियों के बीच खुद को उड़ाया था

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ। डॉन खबर की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में अब तक 33 लोगों की मौत हो गई और 169 लोग घायल हो गए। इस्लामाबाद में हुए इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह आईएसआईएस ने ली है। यह जानकारी शुक्रवार को एसआईटीई इंटेलिजेंस ग्रुप ने दी। यह हमला 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद इस्लामाबाद में हुआ सबसे घातक हमला है।

ये भी पढ़े : जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की आठ-दस राउंड फायरिंग करके हत्या : गुरुद्वारे में मत्था टेककर निकले थे लक्की ओबेराॅय, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

विस्फोटक जैकेट से किया विस्फोट
जिहादी समूहों पर नजर रखने वाले एसआईटीई इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार, “मंस्जिद के भीतरी द्वार पर पहुंचते ही शहादत की चाह रखने वाले व्यक्ति ने शिया समुदाय के बीच अपनी विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए।”

जुमे की नमाज के दौरान किया हमला
यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जब मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी हुई थी। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आईएसआईएस  ने बताया कि एक आतंकवादी ने नमाजियों को निशाना बनाया और विस्फोटक जैकेट में विस्फोट किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत और घायल होने को अंजाम दिया। समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हमलावर को द्वार पर ही रोक दिया गया और उसने खुद को उड़ा लिया।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply