मिलान कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक 2026 से पहले अभिनव बिंद्रा को मिला सम्मान : ओलंपिक मशाल थामकर बोले-गौरवान्वित हूं....

मिलान कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक 2026 से पहले अभिनव बिंद्रा को मिला सम्मान : ओलंपिक मशाल थामकर बोले-गौरवान्वित हूं….

अंतर्राष्ट्रीय इटली खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, मिलान। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मिलान कोर्तिना शीतकालीन खेलों से पहले ओलंपिक मशाल थामकर वह काफी अच्छा और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शीतकालीन ओलंपिक शुक्रवार को इटली में शुरू हो रहे हैं। बिंद्रा ने बारिश के बीच ली गई तस्वीरों को एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ‘मिलानोकोर्तिना 26 में ओलंपिक की मशाल थामकर गौरवान्वित हूं । यह एकता, दृढता और साझा मानवीय आकांक्षा का प्रतीक है।’ बीजिंग ओलंपिक 2008 में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा को पिछले साल अक्टूबर में मशाल वाहक चुना गया था । शीतकालीन ओलंपिक 22 फरवरी को समाप्त होंगे । इसमें 16 खेलों में 116 पदक दाव पर लगे हैं ।

ये भी पढ़े : विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply