विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

देश/प्रदेश पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय

एजेंसी, कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। तुर्की एयरलाइंस की यह फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी। विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद विमान को कोलकाता में उतारा गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है। तुर्किश एयरलाइंस का विमान ने काठमांडू से उड़ान भरा था और इस्तांबुल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही इसके इंजन से धुआं निकलने का शक हुआ। इसके बाद पायलट ने कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है। इस विमान में 236 यात्री सवार है।

हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई, क्योंकि विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके दाहिने इंजन में आग लग गई थी। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक टेक्नाथ सीताउला ने बताया कि तुर्की एयरलाइंस की उड़ान संख्या ‘टीएचवाई-727’ में उड़ान भरने के चार मिनट के भीतर ही आग लग गई। विमान के दाहिने इंजन में आग लगी। यह विमान दोपहर 1:28 बजे (स्थानीय समय) रवाना हुआ था।

ये भी पढ़े : भोपाल में वकीलों ने रेप के आरोपी को जिला कोर्ट परिसर में पीटा : 11वीं की छात्रा से किया था दुष्कर्म

पायलट ने दिखाई सूझबूझ
अधिकारी ने बताया कि इंजन में आग लगने के बाद, पायलट ने विमान को काठमांडू के पश्चिम में मोड़ दिया और दाहिने इंजन को बंद कर दिया, जिससे विमान लगभग 10 मिनट तक वहीं रुका रहा। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने द काठमांडू पोस्ट को बताया, पायलट ने काठमांडू टावर को सूचित किया।

मुंबई एयरपोर्ट पर टक्कराए दो विमान
आपको बता दें कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमानों के विंगटिप्स (पंखों के सिरे) आपस में टकरा गए। दोनों विमान ग्राउंड पर थे और उनमें सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल या मौत नहीं हुई। यह घटना टैक्सीवे पर हुई, जहां विमान चल रहे थे।

घटना में शामिल विमान
– इंडिगो फ्लाइट 6ई 791 : हैदराबाद से मुंबई आ रही थी। लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी, जब इसका विंगटिप दूसरे विमान से टकराया।
– एयर इंडिया फ्लाइट एआई 2732 : मुंबई से कोयंबटूर जा रही थी। टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर इंतजार कर रही थी, जब दोनों के विंगटिप्स स्क्रैप हुए।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply