मोबाइल गेम ने छीनी 14 साल

भोपाल में मोबाइल गेम ने छीनी 14 साल के अंश की जिंदगी

प्रादेशिक भोपाल

एजेंसी, भोपाल। भोपाल में मोबाइल गेम ने छीनी 14 साल के अंश की जिंदगी : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर मां-बाप का दिल दहल जाए. यहां पर 14 साल के मासूम बच्चे की जिंदगी ऑनलाइन गेम की लत ने खत्म कर दी. 14 साल का अंश साहू फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था, लेकिन उसमें 28 हजार रुपये हार गया था. माता-पिता के पैसों का नुकसान होने के डर से मासूम अंश ने अपने ही घर में अपनी जान दे दी. अंश के माता-पिता तेरहवीं में गए थे. जब वे घर लौटे तो अपने इकलौते बेटे को फंदे पर लटका पाया. यह दृश्य दुनिया में किसी मां-बाप को कभी न देखना पड़े, लेकिन अंश के माता-पिता को जो सहना पड़ा उसे समझना बहुत मुश्किल है. अपने इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूट गया है.

गेम में दिए टास्क को पूरा करने के दबाव में आत्महत्या?

अंश साहू 8वीं क्लास में पढ़ता था और अपने माता-पिता की अकेली संतान था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बच्चे के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का आदी था. गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में उसने यह कदम उठाया हो सकता है. अभी आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. पिपलानी थाना पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है.

गाजियाबाद में तीन बहनों ने साथ किया सुसाइड!

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भी ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर भारत सिटी सोसाइटी के एक टावर से तीन नाबालिग सगी बहनें नवीं मंजिल से कूद गईं. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. ये लड़कियां महज 12, 14 और 16 साल की थीं. बच्चियों ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसके जरिए पता चला है कि वे भी मोबाइल गेम की आदी थीं. आत्महत्या की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

ये भी पढ़े : गाजियाबाद में तीन बहनों ने एक साथ दी जान : सुसाइड नोट में लिखा- ‘पापा, आई एम सॉरी… ‘

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply