गुजरात में भीषण सड़क हादसा : 3 लोगों की मौत ; ट्रक ने कार को मारी ऐसी टक्कर सड़क पर फैल गए शव

गुजरात में भीषण सड़क हादसा : 3 लोगों की मौत ; ट्रक ने कार को मारी ऐसी टक्कर सड़क पर फैल गए शव

गुजरात देश/प्रदेश मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, अगार मालवा। मध्यप्रदेश में आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में पनाला गांव के रहने वाले 3 लोगों की गुजरात में एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बाताया जा रहा है कि, हादसा गुजरात राज्य के बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ है, जहां ट्रक से टकराने की वजह से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादस में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार सभी लोग खेती के काम से रानपुर इलाके के कुंडली गांव जा रहे थे। इसी दौरान देर रात धुंधका जा रहे हाईवे से आगे यह एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।

घायलों का इलाज जारी
टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार कुछ लोगों के शव निकलकर सड़क पर आ गए थे। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को बोटाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़े : कांग्रेस का बजट से पहले केंद्र सरकार पर आरोप , कहा- सरकार के नीति निर्धारण में समन्वय की कमी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

 

Leave a Reply