एजेंसी, दुबई। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अयोजन होने वाला है। पिछले कई दिनों से आईसीसी और बीसीबी के बीच तनातनी जारी है। ऐसा समझा जाता है कि आईसीसी ने बीसीबी से बांग्लादेश सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि अगर बांग्लादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत जाने से इनकार करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी दूसरी टीम को ले लिया जाएगा। इस फैसले के बाद वोटिंग हुई, जिसमें आईसीसी बोर्ड के ज़्यादातर सदस्य रिप्लेसमेंट के पक्ष में थे। बीसीबी को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन दिया गया है। अगर ऐसा होता है, तो वर्ल्ड कप में ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिल सकती है। स्कॉटलैंड 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया था, क्योंकि वह यूरोपियन क्वालिफायर में नीदरलैंड्स, इटली और जर्सी से पीछे रह गया था।


