बैन के बाद भी ताजमहल के सामने महिला ने बगीचे में पढ़ी नमाज, फोटो वायरल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

आगरा: ताजमहल में नमाज के लिए मस्जिद वाला एरिया निर्धारित है। इसके अलावा कहीं भी नमाज अता नहीं की जा सकती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसके लिए प्रतिबंध लगाया है। गुरुवार को एक महिला ने मस्जिद वाले स्थान से इतर बगीचे में नमाज अता की। नमाज पढ़ते हुए महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। गुरुवार को ईद के अवसर पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अता करने के लिए अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया था। इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ताजमहल में जाकर नमाज अता की, लेकिन एक महिला ने मस्जिद से इतर ताजमहल के बाग यानी प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर नमाज अता की है।

जिम्मेदारों ने कही कार्रवाई की बात

स्थानीय जानकारों के अनुसार यह दोपहर का मामला था। तभी वहां किसी ने उसका फोटो खींच लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि नमाज के लिए मस्जिद वाला एरिया है। इसके इतर कोई कहीं भी नमाज नहीं पढ़ सकता है। यदि किसी ने देखा होगा तो उस पर कार्रवाई की होगी।

शुक्रवार को बंद रहता है ताज

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को निहारने के लिए हजारों लाखों पर्यटक रोजाना आते हैं। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। ताज सिर्फ नमाजियों के लिए खोला जाता है। अपना आधार कार्ड दिखाकर कोई भी ताजमहल स्थित शाही मस्जिद पर जाकर नमाज अता कर सकता है। इसके बाद ताजमहल को बंद कर दिया जाता है।

पहले भी टूटे हैं नियम

ताजमहल में पहले भी प्रतिबंधित क्षेत्र में नमाज पढ़ने के मामले सामने आते रहे हैं। नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद परिसर को निर्धारित किया है। अगर भीड़ अधिक होती है तो उसके लिए मस्जिद से बाहर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोई कहीं भी नमाज नहीं पढ़ सकता है, लेकिन कई बार ताजमहल में ऐसे मामले आते रहे हैं।

Leave a Reply