आईपीएल की पहली ट्रेड डील का एलान, मुंबई इंडियंस ने इस ऑलराउंडर को 2 करोड़ में लखनऊ से खरीदा

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग  2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज की रणनीति तैयार कर रही हैं। आईपीएल टीमें के बीच ट्रेड भी शुरू हो गया है। संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के संभावित ट्रेड की खबरें चर्चा हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने पहली ट्रेड डील सफलतापूर्वक कर ली है और अपने एक पुराने ऑलराउंडर को फिर से टीम से जोड़ लिया है।

मुंबई इंडियंस में हुए शार्दुल ठाकुर की वापसी
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लेकर ट्रेड फाइनल हुआ है। इस डील के तहत शार्दुल ठाकुर अब एक बार फिर मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे। पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शार्दुल को 2 करोड़ रुपये में चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। अब उन्हीं 2 करोड़ रुपये के ट्रेड वैल्यू पर वह मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं।

आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार हुए ट्रेड
इसी के साथ ट्रेड के मामले में शार्दुल ने आईपीएल में एक रिकॉर्ड बना दिया है। उनके आईपीएल करियर का तीसरा ट्रांसफर है। 2017 में राइज़िंग पुणे सुपरजायंट ने उन्हें पंजाब किंग्स से अधिग्रहित किया था। इसके बाद 2023 के सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से अपने साथ शामिल किया था। यह ध्यान देने योग्य है कि दोनों बार यह व्यापार पूरी तरह से ऑल कैश डील पर आधारित था।

मोहसिन ख़ान के रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले थे आईपीएल 2025
ठाकुर 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और काउंटी चैम्पियनशिप में ऐसेक्स से जुड़ने वाले थे, लेकिन एलएसजी ने उन्हें मोहसिन ख़ान के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में चुना था। उस समय एलएसजी के मेंटॉर ज़हीर ख़ान का यह फै़सला अच्छा निवेश साबित हुआ था। ठाकुर ने आईपीएल 2025 के शुरुआती दो मैचों में छह विकेट लिए थे। हालांकि इसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा और उन्होंने कुल दस मैचों में 13 विकेट लिए। साथ ही उनकी इकॉनमी रेट 11.02 रही।

नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर जड़े लगातार 8 छक्के, मात्र 11 गेंद पर जड़ दी फिफ्टी, रणजी ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने मचाया कहर
मुंबई इंडियंस की टीम में फिर से शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा। ठाकुर 2010 से 2012 तक मुंबई टीम के सपोर्ट बोलर रहे थे और घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।

Leave a Reply