एजेंसी, राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई। घटना शनिवार दोपहर 1.20 बजे राउरकेला से 15 किमी दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त विमान में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान वीटी केएसएस ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने मेडे कॉल किया। इसके बाद खुले इलाके में फोर्स लैंडिंग कराई। हादसे की मुख्य वजह साफ नहीं है। विमान का ब्लैक बॉक्स रिकवर किया जा रहा है। वहीं, क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नजर आ रहा है कि वीटी केएसएस प्लेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसके विंग्स भी क्षतिग्रस्त हैं। ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने कहा कि क्रैश विमान ए-1 कैटेगरी का है। घटना की जानकारी डीजीसीए को दी गई है।
प्लेन सवार यात्री
– अनीता साहू
– सुनील अग्रवाल
– सविता अग्रवाल
– सुशांत कुमार बिस्वाल
पायलट
– तरुण श्रीवास्तव
– नवीन खंगार
फ्रेंच शब्द से लिया मेडे
मेडे शब्द फ्रेंच शब्द ‘m’aider’ से लिया गया है। इसका मतलब है ‘मेरी मदद करो’ यानी ‘मुझे बचाओ’। मेडे कॉल आमतौर पर रेडियो के माध्यम से एटीसी या आसपास के अन्य विमानों को भेजा जाता है।
ये भी पढ़े : ‘पहले गोली मारेंगे, बाद में सवाल पूछेंगे’, डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर हमले को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी


