एजेंसी, कच्छ। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार दोपहर को भूकंप महसूस किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.9 थी और इसका केंद्र गढ़शिशा से लगभग 13 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व में था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है। आईएसआर की रिपोर्ट के अनुसार, यह इस महीने कच्छ में 3 या उससे अधिक तीव्रता वाला पांचवां कच्छ भूकंप है। पिछले कुछ दिनों में जिले में 3.3 और 3.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए थे।
कच्छ बहुत ज्यादा जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में
कच्छ क्षेत्र भारत के उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्रों में आता है। यहां समय-समय पर हल्के और मध्यम भूकंप आते रहते हैं। साल 2001 में आए भयंकर भूकंप में 13,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
विशेषज्ञों की चेतावनी और सुरक्षा उपाय
विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षा उपाय अपनाएं।
ये भी पढ़ें : ट्रंप का नया सुपर पॉवर क्लब: भारत जी-7 को पीछे छोड़ सकता है!


