एजेंसी, जम्मू-कश्मीर। देश के कई राज्यों में तापमान गिरने और ठंड बढ़ने के बीच जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की छुट्टियाँ का ऐलान कर दिया गया है। 13, 14, 15, 16, 17, 18 और 19 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे, जिससे बच्चों को ठंड के मौसम में आराम का मौका मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के विंटर ज़ोन (मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्र) के स्कूलों में यह छुट्टियाँ इसलिए घोषित की गई हैं क्योंकि वहां शीतलहर, बर्फबारी और घना कोहरा मौसम की कठिनाइयों को बढ़ा रहा है। छुट्टियों के दौरान बच्चे अपने परिवार और दोस्तों के साथ आनंद उठा सकेंगे।
जम्मू-कश्मीर स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल
– प्री-प्राइमरी स्कूल: 26 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टियाँ
– कक्षा 1 से 8: 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टियाँ
– कक्षा 9 से 12: 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक छुट्टियाँ
बच्चों और परिवारों के लिए खुशियों का समय
जम्मू-कश्मीर के बच्चों को सर्दियों की सबसे लंबी छुट्टियाँ मिली हैं। इससे बच्चे आनंदित हैं और उनका उत्साह बढ़ गया है। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी खुश हैं क्योंकि छुट्टियों से उन्हें भी आराम और समय मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में पकड़े गए : हथकड़ियों में दोनों की तस्वीर वायरल ;


