ओडिशा रेल हादसा : 51 घंटे बाद ट्रैक फिर से चालू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाथ जोड़ रवाना की ट्रेन

ओडिशा राष्ट्रीय राष्ट्रीय

बालासोर| ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे के बाद से ही केंद्र सरकार लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अफसर भी लगातार मृतकों-घायलों की संख्या से लेकर घटनास्थल पर भी चौकसी बढ़ाए हुए हैं। इसी का नतीजा रहा कि बालासोर में जिस जगह हादसा हुआ, वहां रविवार देर रात ट्रैक की मरम्मत कर लाइन को फिर चालू करा दिया गया। जबकि पहले इस मेन लाइन के शुरू होने में बुधवार तक का समय लगने की बात कही गई थी। इस मौके पर खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर मौजूद रहे। जिस वक्त पहली ट्रेन ट्रैक से गुजरी, उस वक्त वैष्णव ने उसके सामने हाथ जोड़ लिए।

Leave a Reply