जेल में मुलाकात के बाद बहन उज्मा ने बताया, इमरान खान अभी जिंदा हैं’….

अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान

एजेंसी, रावलपिंडी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। सोमवार को जेल में बंद इमरान खान से उनकी बहन उज्मा ने मुलाकात की है। उज्मा ने जेल से बाहर आने के बाद बताया है कि इमरान खान बहुत गुस्से में हैं। इमरान खान ने जानकारी दी है कि उन्हें जेल में मेंटल टॉर्चर किया गया है। उज्मा ने बताया है कि जेल में उनकी इमरान खान से करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई है। जेल से बाहर आने के बाद इमरान खान की बहन ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर भी बड़ा आरोप लगाया है।

‘इमरान खान को आसिम मुनीर पूरे दिन…’
इमरान खान अडियाला जेल में जिंदा मिल गए हैं। इमरान से उनकी बहन उज्मा खान ने करीब 20 मिनट तक मुलाकात की है। जेल से बाहर आकर उज्मा खान ने कहा कि इमरान खान बहुत गुस्से में हैं, इमरान खान को मेंटल टॉर्चर किया गया है। उज्मा ने बताया कि इमरान खान को आसिम मुनीर पूरे दिन कमरे में बंद रखता है। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जाता है, वो बहुत परेशान हैं। इमरान खान को किसी के साथ किसी भी तरह के कम्यूनिकेशन की इजाजत नहीं है। उज्मा के मुताबिक इमरान ने उनसे कहा कि इन सारी परेशानी की वजह आसिम मुनीर है।

Leave a Reply