एजेंसी, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में तेज़ ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। कई ज़िलों में विद्यालयों के समय में संशोधन कर दिया गया है। वहीं, कुछ ज़िलों में जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय समय में परिवर्तन संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
छिंदवाड़ा में विद्यालय समय में बदलाव
छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किया है कि सभी शासकीय/अशासकीय विद्यालय अब सुबह 8।30 बजे से पहले संचालित नहीं होंगे।
उमरिया में बदला विद्यालयों का समय
उमरिया ज़िले में तापमान कम होने के कारण विद्यालय समय में संशोधन किया गया है। कलेक्टर अभय सिंह ने इस संबंध में दिशा–निर्देश जारी कर दिए हैं। 17 नवम्बर से प्री–प्रायमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होंगे।
सतना में 14 नवम्बर को जारी हुए थे निर्देश
सतना में 14 नवम्बर को कलेक्टर डॉ। सतीश कुमार एस ने शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए ज़िले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों की नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की सभी कक्षाओं के समय में परिवर्तन किया है। विद्यालय अब सुबह 9 बजे से लगेंगे।


