पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, आईएसआई के 10 एजेंट गिरफ्तार; बड़े अटैक की थी साजिश

देश/प्रदेश पंजाब राष्ट्रीय

एजेंसी, लुधियाना। पंजाब पुलिस ने लुधियाना में आईएसआई द्वारा संचालित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस बाबत डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आईएसआई-पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमले के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस बाबत पुलिस ने विदेशी संचालकों के 10 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मलेशिया स्थित तीन गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित संचालकों के संपर्क में थे ताकि एक हथगोले को उठाने और उसकी डिलीवरी में समन्वय स्थापित किया जा सके। संचालकों ने राज्य में अशांति फैलाने के लिए आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply