पाकिस्तान सरकार का सनका माथा, मिर्ची लगी तो सलमान खान को कर दिया आतंकवादी घोषित

अंतर्राष्ट्रीय देश/प्रदेश नई दिल्ली पाकिस्तान बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो आये दिन अभिनव कश्यप के आरोपों के चलते चर्चा का विषय बने रहते हैं। मगर वर्तमान में उनके एक बयान के चलते सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि रियाद में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ इवेंट में बॉलीवुड सुपरस्टार्स आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान पहुंचे थे। वहीं पर बातचीत के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान पर अपनी राय रखी। उसके बाद से ही उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। सलमान खान के इस बयान को लोग अलग अलग तरह से ले रहे हैं। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार ने बलूचिस्तान को अलग देश बताने के लिए सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, अभिनेता को पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने फोर्थ शेड्यूल लिस्ट में भी शामिल कर लिया है।

आइये जानते हैं सलमान खान ने ऐसा क्या बोल दिया है?
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भारतीय फिल्मों और उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में बात कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में फिल्म्स की ऑडियंस ज्यादा है क्योंकि यहां पर भारत ही नहीं, बल्कि बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से भी बहुत लोग काम करने आते हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर सलमान खान का बयान सामने आया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन्स आने लगे। किसी ने उनके बयान की तारीफ की तो कोई उनसे खुश नहीं हुआ। किसी ने कहा अच्छा लगा ये जानकर कि सलमान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कहा, तो किसी ने लिखा कि खुशी है कि सेलेब्स भी इंडिया के सपोर्ट में बोलते हैं।

बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचा घमासान
जहां एक यूजर ने लिखा, ‘हाहा, सलमान भाई ने तो पाकिस्तान को एक ही स्लिप ऑफ टंग से ‘डराने’ का काम कर दिया! जॉय फोरम में बलूचिस्तान को अलग बताना – ये तो सॉफ्ट डिप्लोमेसी का मास्टरस्ट्रोक है। अब पाकिस्तान ने उन्हें ‘आतंकी’ बता दिया, लेकिन बलूचिस्तान वाले तो खुश हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा, “रीढ़ वाला आदमी… इसे बोलते हैं घर में इस तरह मारना… जो हमारी सरकार कभी नहीं कह सकती, वो कह दिया…और मैं ये दोहरा दूं; बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है।” वहीं, कुछ यूजर्स का ने सलमान के इस बयान को गलत बताया है। एक यूजर ने बोला कि अगर बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा है तो फिर उसे अलग क्यों बताया गया? क्या यह सिर्फ बयान के दौरान हुई एक गलती थी या फिर सलमान ने जानबूझकर ऐसा कहा? वहीं दूसरी तरफ कुछ ने इतना तक कह दिया, ‘सलमान खान ने भी मान लिया कि बलूचिस्तान एक अलग देश है।’ एक यूजर ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड एक्टर्स से पॉलिटिक्स पर सटीक बयान देने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।’

क्यों विवादों में रहता है बलूचिस्तान?
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान का सबसे बड़ा राज्य है बलूचिस्तान। और बलूचिस्तान में काफी लम्बे वक्त से अलगाववादी आंदोलन चल रहा है। लोग बलूचिस्तान को एक अलग देश करने की सालों से मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बलूचिस्तानी सालों से इस बात का दावा करते आए हैं कि उन्हें पाकिस्तान में जबरन मिलाया गया था और केंद्र सरकार उनकी निंदा करती है। पाकिस्तान बलूचिस्तान को अपने से अलग नहीं करना चाहता है क्योंकि वहां बहुत अधिक मात्रा में प्राकृतिक रिसोर्सेज हैं। इसी के चलते बलूचिस्तान का नाम हमेशा राजनीतिक विवादों में रहता है। हालांकि, सलमान खान की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

Leave a Reply