करवा चौथ पर भूलकर भी न पहनें ये 5 रंग।
करवा चौथ पर बिगड़ सकता है शुभ योग।
महिलाएं जानें करवा चौथ के जरूरी नियम।
धर्म डेस्क। करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागनें निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना करती हैं। इस पावन पर्व पर महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और अपने लुक से हर किसी का दिल जीतने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जैसे करवा चौथ के लिए कुछ रंग शुभ माने जाते हैं, वैसे ही कुछ रंग अशुभ या नकारात्मक प्रभाव वाले भी होते हैं? ज्योतिष और परंपरा के अनुसार, कुछ रंग ऐसे हैं जिन्हें करवा चौथ जैसे मांगलिक दिन पर पहनने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं वे कौन से रंग हैं जिन्हें इस साल के करवा चौथ पर पहनने से बचना चाहिए।
करवा चौथ पर इन रंगों से करें परहेज
1. काला रंग
काला रंग भले ही हर मौके पर क्लासिक लगे, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह रंग शनि ग्रह और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ जैसे शुभ अवसर पर काला रंग पहनना अशुभ फल दे सकता है। इस दिन लाल, गुलाबी या मरून जैसे शुभ रंगों का चयन करना बेहतर है।
2. सफेद रंग
सफेद रंग शांति और सादगी का प्रतीक है, लेकिन सुहाग पर्व पर इसे पहनना उचित नहीं माना जाता। यह रंग विरह और शोक से जुड़ा हुआ है। करवा चौथ जैसे त्योहार पर यह रंग आपके लुक और शुभता दोनों को कम कर सकता है।
3. ग्रे रंग
ग्रे रंग जीवन में भ्रम और अनिश्चितता का संकेत देता है। करवा चौथ जैसे त्योहार पर जब सकारात्मकता और उत्साह का माहौल हो, तब इस रंग से दूरी बनाए रखना शुभ रहता है।
4. भूरा रंग
भूरा रंग साधारणता का प्रतीक है, जो करवा चौथ की रौनक और चमक को कम कर सकता है। ज्योतिष के अनुसार, यह रंग ऊर्जा और आकर्षण में कमी लाता है, इसलिए इस दिन इसे पहनने से बचें।
5. गहरा नीला रंग
गहरा नीला रंग भले ही स्टाइलिश लगे, लेकिन इसे शनि और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ जैसे उत्सव पर यह रंग आपके लुक में उदासी ला सकता है। इसके बजाय रॉयल ब्लू या स्काई ब्लू शेड्स चुनना शुभ रहेगा।
क्या पहनें इस दिन?
करवा चौथ पर लाल, पिंक, मरून, ऑरेंज और गोल्डन जैसे रंग सबसे शुभ माने जाते हैं। ये रंग प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक हैं और आपकी साज-सज्जा को और भी आकर्षक बना देते हैं।


