अब बचे हैं सिर्फ कुछ ही घंटे,सस्ती हो जाएंगी ये चीजें, जानें कितनी होगी बचत

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नईदिल्ली | जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक में कई प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर टैक्स दरों में कटौती की गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ थोड़ा हल्का  होगा। सरकार का मकसद महंगाई पर काबू पाना और बाजार में मांग को बढ़ाना है। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान लेने का प्लान बना रहे हैं, या फिर घर बनाने की योजना में हैं – तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। अब मिक्सर ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन जैसे घरेलू उपकरण पहले से सस्ते मिल सकते हैं। पहले इन पर 28% तक जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है। इससे इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में 5-10% तक की गिरावट आने की संभावना है। रोजमर्रा के पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर राहत अब आप जब बाजार से साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और बॉडी वॉश जैसी चीजें खरीदेंगे, तो उनमें भी थोड़ी राहत महसूस करेंगे। इन पर जीएसटी 18% से घटा कर 12% कर दिया गया है, जिससे ये चीजें अब किफायती होंगी। जो लोग बाहर खाना पसंद करते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। ए.सी रहित रेस्टोरेंट्स में खाने पर अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा, जबकि पहले यह 12% था। इससे खाना बाहर खाने वालों को थोड़ी राहत मिलेगी।

बच्चों की पढ़ाई के सामान पर टैक्स कम
नोटबुक, पेन, पेंसिल, स्केच पेन, रबड़ आदि पर भी जीएसटी की दर कम की गई है। अब इन एजुकेशनल आइटम्स पर कम टैक्स लगेगा, जिससे छात्रों और अभिभावकों को थोड़ी राहत मिलेगी।

घर बनाना भी पड़ेगा कम महंगा
अगर आप घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अब सीमेंट, वॉटर पाइप, टाइल्स आदि में कुछ बचत हो सकती है। अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए इन निर्माण सामग्री पर जीएसटी घटाया गया है।

लोगों को खरीदारी में थोड़ी राहत
बहरहाल जीएसटी दरों में कटौती से जहां लोगों को खरीदारी में थोड़ी राहत मिलेगी, वहीं बाजार में मांग भी बढ़ेगी। अगर आप किसी चीज़ की खरीदारी टाल रहे थे तो अब सही समय है — क्योंकि अब वही चीज़ आपको पहले से सस्ती मिल सकती है।

Leave a Reply