एजेंसी, भोपाल| सिया कार्यालय में ताला लगाने की घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपाल न संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया है। साथ ही, चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशसन विभाग की तरफ से बुधवार को जा री आदेश में डॉ. कोठारी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को राजभवन से हटाकर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है। उमा माहेश्वरी आर अब केवल ओएसडी सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी का दायित्व संभालेंगी, एप्को की जिम्मेदारी हटा दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई यात्रा के दौरान, पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. कोठारी और सिया चेयरमैन एस.एन. चौहान के बीच विवाद का मामला सामने आया था।
इस दौरान एप्को परिसर स्थित सिया चेयरमैन के कार्यालय में ताला लगा दिया गया, जिससे विवाद गहरागया था। चेयरमैन ने इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से की थी, जिसके बाद ताला खुलवाया गया था। वहीं, अशोक बर्णवाल को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और महानिदेशक एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दीपक आर्य को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ-साथ कार्यपालन संचालक एप्को का प्रभार भी दिया गया है। चंद्रमौली शुक्ला को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। अमित राठौर अब वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे लेकिन कुटीर व ग्रामोद्योग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं।


