एजेंसी, भोपाल| मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में हाल ही में हुए प्रशासनिक बदलावों की कड़ी में एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिबि चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री सचिव पद से हटाकर मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ आईएएस एवं अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को हटाकर उनकी जगह नीरज मंडलोई को नया अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) बनाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई और स्पेन दौरे से लौटने के बाद मंत्रालय और जिलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो सकती है।


