जनता के बीच योग का चलन बढ़ाएगा सीएम का योग प्रदर्शन

Blog

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हजारों लोगों ने योग किया। यहां पर इन सभी का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली और बताया कियोग एक ऐसी अवस्था का नाम है जो मनुष्य के जीवन और उसकी देह को ही नहीं बल्कि आत्मा को भी परम तत्व की प्राप्ति कर देती है। अहिंसा, सत्य, अस्तेय यानि चोरी न करना, ब्रह्मचर्य यानि संयम, अपरिग्रह यानि संग्रह न करना, शौच यानि आंतरिक और बाहरी स्वच्छता, संतोष, तपस्या, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान यानि ईश्वरीय शक्ति के प्रति समर्पण, योग के ऐसे दस नियम हैं, जिनका पालन करके मनुष्य ईश्वरत्व को भी प्राप्त हो जाता है।किंतु अखिल विश्व इस पवित्र विद्या से लंबे कालखंड तक वंचित बनाए रहा। उसी का नतीजा है कि आज मनुष्य की तृष्णा शांत होने का नाम नहीं लेती। यह तृष्णा यश कीर्ति की है, धन प्राप्ति की है, अधिकार वाद की है, जो कि तृप्त होने को तैयार दिखाई नहीं देती। यही वजह है कि जहां देखो वहीं लड़ाई झगड़ा, वाद विवाद, घोषित अघोषित युद्ध घटित हो रहे हैं, जो रुकने का नाम ही नहीं लेते। संक्षिप्त में कहें तो अधिक, और अधिक पाने की चाह ने व्यक्ति को अशांत तथा आक्रांता बना दिया है। मनुष्य का यही स्वभाव सारे लड़ाई झगड़ों की जड़ है। इसी के चलते विश्व के किसी न किसी छोटे बड़े भूभाग पर सदैव ही युद्ध अथवा उग्रवाद अस्तित्व में बना रहता है। वर्तमान में वैश्विक परिदृश्य पर विभिन्न देशों के बीच जो युद्ध देखने को मिल रहे हैं, वह शांति की चाह रखने वाले लोगों के बीच निराशा का भाव पैदा करते हैं। क्योंकि स्वयं को श्रेष्ठ और मैं ही सही बाकी सब गलत का भाव रखने वाले वैश्विक नेतृत्वकर्ता कभी शांत चित्त हो पाएंगे, ऐसी कल्पना तक करना बेकार प्रतीत होता है। योग के विभिन्न आसन लगाकर उनका बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र विद्या ने ऐसे ऐसे रक्त पिपासुओं को अहिंसा का पुजारी बना दिया, जो मानो युद्धों का आगाज और अंजाम तक पहुंचाने के लिए ही पैदा हुए थे और संभवत इसीलिए जिंदा भी थे। लेकिन खेद जनक बात यह है कि इस विचार को भौतिक विकास को प्राथमिकता देने वाली शिक्षा नीति ने दुनिया भर से उपेक्षित कर दिया। फल स्वरुप वो देश भी विस्तारवाद की अपवित्र नीति के पोषक और अनुसरण कर्ता बन गए जो स्वयं को भगवान बुद्ध को मानने वाला कहते नहीं थकते। नतीजतन हर कहीं अशांति और एक दूसरे को नष्ट कर देने का भाव पैर पसारता चला गया। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में आने से पहले और राजनीति में रहते हुए योग साधना की ताकत को काफी गंभीरता से महसूस किया। उन्होंने लंबे अध्ययन के बाद प्राप्त अपने अनुभवों को साझा करते हुए कई बार अनेक विद्वानों से यह उत्सुकता प्रकट की, कि जो योग साधना विलासिता पूर्ण जीवन में पहले बढ़े राजकुमार सिद्धार्थ को भगवान गौतम बुद्ध बना सकता है, क्यों न उसे विश्व भर में प्रचारित प्रसारित करके जीव मात्र का भला किया जाए! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक रहते और अन्य दायित्वों का निर्वहन करते उन्होंने इस विचार को जीवंत बनाए रखा। संघ की शाखाओं के माध्यम से उन्हें इस विचार को और अधिक पोषित एवं सुदृढ़ करने का निरंतर अवसर मिलता रहा। मुख्यमंत्री द्वारा मान्यता स्थापित की गई कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं भगवान गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन के माध्यम से योग को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सर्वाधिक उत्तम माध्यम साबित हुईं। जब उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ तो फिर उन्होंने इस विचार को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में पूरी ताकत लगा दी। वे जब जब विदेशी प्रवास पर गए उन्होंने तब तब भारत को भगवान के मुखारविंद से प्राप्त गीता प्राप्त करने वाला और यहीं की पावन माटी से अवतरित योग एवं योग से प्रकट भगवान गौतम बुद्ध की धरती प्रतिपादित किया। जब कभी भी युद्ध की विकराल परिस्थितियों से विश्व भयाक्रांत हुआ, तब तब उन्होंने इस युग को युद्ध की बजाय बुद्ध के मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। आखिरकार यह बात विश्व भर के नेताओं की समझ में आई और फिर इस बात पर सहमति बनी कि आगे से प्रत्येक वर्ष 21 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अब भारत ही नहीं पूरा विश्व 21 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। इस दिन दुनिया भर के योग साधक नए-नए कीर्तिमान रचते हैं और इस साधना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्यम में जुट चुके हैं। योग के प्रचार प्रसार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका को भी कम नहीं आंकना चाहिए। यही वह संस्था है जो लगभग 100 वर्षों से अपनी शाखाओं में योग को व्यवहार में बनाए हुए हैं। कौन नहीं जानता कि संघ की शाखाओं में बाल्य काल से ही स्वयं सेवकों को तन और मन की शुद्धि को योग के माध्यम से ही हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने की शिक्षा दीक्षा दी जाती है। वह योग ही है जिसके बल बूते पर संघ के अधिकांश पदाधिकारी जीवन भर स्वस्थ रहते हुए मृत्यु पर्यंत राष्ट्र सेवा में संलग्न बने रहते हैं। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और अखिल विश्व की आशाओं के केंद्र बिंदु बन चुके श्री नरेंद्र मोदी उन्हीं विभूतियां में से एक हैं। बुद्धिजीवियों का मानना है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का योग प्रेम जनता में योग का चलन बढ़ने वाला सिद्ध होगा।

Leave a Reply