पीएम मोदी ने सिलवासा में नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

दमन और दीव| पीएम मोदी ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश के सिलवासा में नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया। 450 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के निर्माण पर 460 करोड़ रुपये की लागत आई है। उम्मी द है कि इससे केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूती मिलेगी। एक अधिकारी ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों, खासकर आदिवासी समुदायों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा। सिलवासा में प्रमुख विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है।

दादरा और नगर हवेली हमारा गर्व है- पीएम मोदी

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “सालों पहले मुझे यहां कई बार आने का अवसर मिला था। उस समय सिलवासा और पूरा दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव कितना अलग था। लोग भी हैरान थे कि समुद्र के किनारे इस छोटी सी जगह में क्या हो सकता है। लेकिन मुझे यहां के लोगों की क्षमताओं पर भरोसा था, मुझे आप पर भरोसा था।” पीएम मोदी ने कहा, “2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने इस भरोसे को ताकत में बदला और इसे आगे बढ़ाया। आज हमारा सिलवासा, ये राज्य एक आधुनिक पहचान के साथ उभर रहा है। सिलवासा एक ऐसा शहर बन गया है जहां हर जगह के लोग रह रहे हैं। यहां का महानगरीय मिजाज दर्शाता है कि दादरा और नगर हवेली में कितनी तेजी से नए अवसर विकसित हुए हैं।” उन्होंने कहा, “दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव, ये राज्य हमारा गौरव हैं, हमारी विरासत भी हैं। इसलिए हम इस राज्य को एक आदर्श राज्य बना रहे हैं, जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाता है।” कई विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया

Leave a Reply