राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बोरवेल में फंसी 3 साल की चेतना, ऑक्सीजन सप्लाई शुरू, रेस्क्यू जारी

राजस्थान राष्ट्रीय राष्ट्रीय

जयपुर| राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक तीन साल की मासूम बोरवेल में गिर गई। यह मामला सरूण्ड थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव का बताया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी, इसके तुरंत बाद SDRF की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस खाली पड़े बोरवेल की गहराई लगभग 700 फीट बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोटपूतली में तीन वर्षीय चेतना बिटिया के बोरवेल में गिरने की घटना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिटिया सुरक्षित रूप से बाहर निकले और उसके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें। सभी प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील करता हूं कि मासूम बेटी को जल्द से जल्द बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। बच्ची चेतना की मूवमेंट को कैप्चर करने के लिए बोरवेल में कैमरा डाला जा रहा है। आत में बच्ची 15 फीट की गहराई में थी|

बोरवेल के पास खुदाई शुरू

डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन से रेस्क्यू के लिए बोरवेल के पास ही खुदाई शुरू कर दी गई है। बचाव कार्य तेजी से जारी है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए सभी संसाधन जुटाए जा रहे हैं। जयपुर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके के लिए निकल चुकी है।

लोग सलामती की कर रहे दुआ

कोटपूतली में प्रशासन ने बचाव कार्य तेज कर दिया है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए सभी संसाधन जुटाए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग बच्ची की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बच्ची चेतना के रोने की आ रही है आवाज

कोटपूतली एसडीएम बृजेश चौधरी ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच जाएंगी। वहीं, बोरबेल में बच्ची को ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया है और कैमरे से देखने की कोशिश की जा रही है। बोरवेल के अन्दर बच्ची चेतना के रोने की आवाजें भी आ रही है। एसडीएम ने बताया कि दो बच्चियां एक साथ खेल रही थी, उसी समय पैर फिसलने से चेतना 150 फीट के आस-पास बोरबेल में अटक गई है।

घटना की जानकारी के बाद प्रशासन सक्रिय

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क और सरूण्ड थाना प्रभारी मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे। साथ में पुलिस जाप्ता, एम्बुलेंस और जेसीबी मशीन भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात की गई। बचाव कार्य तेजी से जारी है और बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए सभी संसाधन जुटाए गए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग बच्ची की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दो दिन पहले ही बोरवेल से निकाले थे पाइप

जयपुर जिले के कोटपूतली में बोरवेल में 3 साल की मासूम गिर गई है। बता दें कि एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित है। दो दिन पहले ही बोरवेल से पाइप निकाले गए थे।

Leave a Reply