उपराष्ट्रपति ने जीवाजी राव सिंधिया प्रतिमा का किया अनावरण, संबोधन करते हुए भावुक

ग्वालियर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

ग्वालियर| एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के पहले ‘जियो साइंस म्यूजियम’ का लोकार्पण करने के बाद महाराज श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया का प्रतिमा का भी अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा- आज का दिन मेरे लिए भावुक है। उप राष्टरपति ने माधव राव सिंधिया को याद किया। साथ ही कहा कि महाराज जीवाजी राव जानते थे कि शिक्षा समानता, जागरूकता लाती है, शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान है।

रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से महाराजबाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने जियो साइंस म्यूजियम का लोकार्पण किया। इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

दुनियां मान रही सिंधिया परिवार की सेवा और परंपरा का लोहा- धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मैंने सिंधिया परिवार की 3 पीढ़ियों की राजनीति देखी है। मुझे 1989 में राजमाता का आशीर्वाद मिला, जो आज मुझे इस मुकाम पर ले आया। माधवराव जी सांसद के माधव (कृष्ण) थे। माधवराव ने सभी मंत्रालय में अपने काम से अमिठ छाप छोड़ी। रेल मंत्रालय में जो काम किया वो सब जानते हैं। उनके काम और आकर्षक को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। मुसीबत-दुख के समय माधवराव सबसे पहले फोन किया करते थे। आज संसद में माधव की ज्योति (ज्योतिरादित्य) को अनुभव कर रहा हूं। दुनियां आज सिंधिया परिवार की सेवा और परंपरा का लोहा मान रही है।

मूर्ति का अनावरण भावुक दिन- जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि, आज हमने जीवाजी राव जी की मूर्ति का अनावरण किया। जीवाजी राव ने आजादी के बाद जनता की सेवा, शिक्षा के लिए अविस्मरणीय काम किया। मूर्ति के अनावरण पर आज का दिन मेरे लिए भावुक दिन है। महाराज जीवाजी राव जानते थे कि शिक्षा समानता, जागरूकता लाती है। शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान है। महाराज जनता की सेवा के लिए हमेशा ऊर्जावान दिखाई देते थे।

सीएम मोहन ने आज के दिन को बताया ऐतिहासिक

इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में संबोधन किया। सीएम ने कहा कि ग्वालियर में दो अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए। आज जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन और श्रीमंत जीवाजी राव जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। ग्वालियर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है।

Leave a Reply