पीएम मोदी ने खुद को बताया कपूर परिवार का सदस्य, रणबीर कपूर ने सुनाया फ्री टैक्सी राइड का किस्सा

नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय राष्ट्रीय

मुंबई: राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले कपूर परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचा। प्रधानमंत्री ने कपूर परिवार के लोगों से मुलाकात की। वह इस दौरान उनके साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आए। रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस में फ्री टैक्सी राइड मिलने का किस्सा सुनाया। तो वह यह भी बताते हुए नजर आए की एक हफ्ते पहले से कपूर परिवार के लोग यह तय कर रहे थे कि पीएम मोदी से मिलकर क्या बातें करेंगे, उनका संबोधन कैसे किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने भी कपूर परिवार के लोगों को सेंट्रल एशिया को टारगेट करके फिल्म बनाने का आईडिया दिया है, क्योंकि वहां राज कपूर के चाहने वालों की संख्या आज भी मौजूद है।

बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की जयंती 14 दिसंबर को है। उनकी इस बर्थ एनिवर्सरी को कपूर खानदान बहुत ही भव्य तरीके से मनाना चाह रहा है। इस मौके पर राज कपूर के पूरे परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर आयोजित कार्यक्रम में आने का न्योता भी दिया है। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कपूर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन वक्त बिताते हुए नजर आए हैं।

रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक किस्सा सुनाया जब वह शूटिंग के सिलसिले में रुस गए थे। वहां टैक्सी में उनके दादा यानी राज कपूर की फिल्मों का गाना बज रहा था और जब उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को यह बताया कि वह राज कपूर के पोते हैं तो टैक्सी ड्राइवर ने उनसे किराया लेने से इनकार कर दिया। जिस पर रणबीर कपूर ने कहा कि रूस में उन्हें फ्री टैक्सी राइड मिलती है। रणबीर कपूर ने यह भी बताया कि कपूर परिवार करीब एक हफ्ते से यह प्लान बना रहा था कि नरेंद्र मोदी से जब मुलाकात होगी तो वह उन्हें क्या कहकर संबोधित करेंगे। तब नरेंद्र मोदी ने भी हंसते हुए उनका जवाब दिया कि मैं भी आपके परिवार का ही हूं भाई।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपूर परिवार से कहा कि सेंट्रल एशिया में राज कपूर के चाहने वाले आज भी मौजूद है। तो ऐसे में कपूर परिवार को वहां से जुड़ी फिल्में बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने बताया कि उस क्षेत्र में राज साहब का आज भी पूरा कंट्रोल है। राज कपूर सेंट्रल एशिया में बड़ी ताकत है। हमें इसे पुनर्जीवित करना चाहिए। ऐसी कोशिश करनी चाहिए कि कोई लिंक बने। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के आइडिया पर कपूर परिवार की तरफ से क्या एक्शन लिया जाता है।

Leave a Reply