मुंबई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 6 बजे ही अमिताभ बच्चन को कोकिलबन अस्पताल में एडमिट कराया गया, ताकि उनके दिल की सर्जरी हो सके। सर्जरी में हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के मिलते ही फैंस को उनके सेहत की चिंता होने लगी है। शहंशाह के फैंस एक्टर के ठीक हो जाएं दुआ भी मांग रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने सर्जरी के बाद ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है मैं ‘आपका हमेशा आभार।’ खबरों के मुताबिक अब एक्टर की हालत में सुधार है। अपनी सर्जरी के बाद ही उन्होंने ये ट्वीट किया है। आपको बता दें की इससे पहले भी अमिताभ बच्चन को कुली की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन में लिवर खराब हो गया था।
सर्जरी से पहले अमिताभ बच्चन को चढ़ा था 60 बोतल खून, लापरवाही से हुई गंभीर बीमारी
अमिताभ बच्चन की सेहत बिगाने के बाद आज सुबह यानी 15 मार्च को कोकिलबन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। एक्टर की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। पैर में क्लॉट होने की वजह से एक्टर काफी परेशान थे जिससे उनको आज सर्जरी कराना पड़ा। एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बाद बिग-बी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापिस आ गए हैं। इस सर्जरी के पहले अमिताभ बच्चन को 60 बोतल खून चढ़ाया गया था। इसके बाद एक्टर गंभीर बिमारी का शिकार हो गए थे।
अमिताभ बच्चन को 60 बोतल खून चढ़ने से हुई थी गंभीर बिमारी
अमिताभ बच्चन के एक बार भयानक हादसा हुआ था। इस हादसे से उनके घरवालों से लेकर फैंस तक सभी डर गए थे। फिल्म ‘कुली’ के सेट पर बिग बी शूटिंग करते वक्त घायल हो गए थे और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। एक्टर की हालत इतनी खरा ब थी कि उनके लिए 60 बोतल खून का इंतजाम किया गया था। अमिताभ बच्चन को करीब 60 बोतल खून चढ़ा तो उसमें 20 0 डोनर का खून था। ऐसे में एक डोनर हेपेटाइटिस बी से संक्रमित था जिसका खून गलती से अमिताभ को चढ़ गया और डॉक्ट र्स की लापरवाही एक्टर को महंगी पड़ गई। हेपेटाइटिस बी से संक्रमित खून चढ़ने की वजह से अमिताभ बच्चन भी हेपेटाइटिस बी से इन्फेक्टेड हो गए थे और उन्हें भी ये बीमारी हो गई। ये हादसा अमिताभ बच्चन ने कई इंटरव्यू में शेयर किया है।


