अमृतसर| अमृतसर में सुखबीर बादल पर हमले के बाद एक और बड़ी खबर आ रही है। अमृतसर एयरपोर्ट पर एक शख्स के बैग से जिंदा कारतूस मिला है। जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट पर जगतार सिंह ढिल्लों नाम के शख्स के बैग से 12 जिंदा कारतूस मिले हैं। बताया जा रहा है कि, चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ को स्कैनिंग के दौरान बैग में जिंदा कारतूस मिले। यात्री अमृतसर से कुआलालंपुर जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है, कि ये कारतूस उसके बैग में कैसे आए और ये किस हथियार के थे। आपको बता दें कि गत दिन श्री दरबार साहिब परिसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमे वह बाल-बाल बच गए।


