महाराष्ट्र में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने सीतारमण-रुपाणी को नियुक्त किया केंद्रीय पर्यवेक्षक

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्लीl बीजेपी ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जो विधायक नेता चुनेंगे, उससे राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो जाएगा। इस बारे में बीजेपी की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में ये घोषणा की गई। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी के संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिये विजय रूपाणी और निर्मला सीतारामन को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

जो विधायक नेता चुनेंगे, उससे राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो जाएगा। इस बारे में बीजेपी की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को भारी जीत मिली है। महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा 132 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 41 सीट मिलीं।

चुनावी नतीजों की घोषणा के एक सप्ताह से ज्यादा समय बाद भी महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन नहीं हुआ है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बीजेपी के फैसले का समर्थन करेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद लगभग ये साफ हो गया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। बीजेपी ने घोषणा की है कि नई महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि 4 दिसंबर को पार्टी विधायक दल की बैठक हो सकती है।

Leave a Reply