नई दिल्ली| पीएम मोदी 11वीं बार जवानों के बीच दीपावली मना रहे है. इस बार गुजरात के कच्छ में भारत-पाक जल सीमा पर पीएम मोदी पहुंचे है. मोदी फौजियों वाली टोपी और ड्रेस पहने पेट्रोलिंग बोट पर सवार होकर जवानों के बीच पहुंचे. बीएसएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों के साथ त्यौहार की खुशी साझा की. पीएम मोदी कच्छ में जहां दिवाली मनाने पहुंचे है, वह भारत-पाक का वॉटर बॉर्डर है. यहां समुद्री क्षेत्र में बीएसएफ की पोस्ट है. पीएम मोदी पैट्रोलिंग बोट पर सवार होकर बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे. जहां मोदी ने भारत-पाक जल सीमा पर बीएसएफ के जवानों की हौसला अफजाई की.
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजली अर्पित की
उन्होंने यहां पर जवानों को मिठाई खिलाकर जवानों संग दिवाली मनाई. पीएम से मिलने की खुशी जवानों के चेहरे पर साफ दिखाई दी. मोदी ने जवानों संग ‘भारत माता की जय’ के नारों का जयकारा लगाया. इससे पहले पीएम मोदी ने एकता दिवस पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजली अर्पित की.
जेसीटीएसएल कर्मियों को मिला अक्टूबर माह का वेतन, सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर
कच्छ की धरा से पीएम मोदी ने देश और जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.


