भोपाल| भोपाल में रायसेन रोड पर घोड़ा पछाड़ डैम में गुरुवार शाम तीन युवक डूब गए। इनमें से गोताखोरों ने दो लोगों के शव निकाल लिए हैं। तीसरे की तलाश जारी है। पता चला है कि सात लोग पार्टी करने के लिए डैम पर पहुंचे थे।खाना खाने के बाद पांच लोग नहाने के लिए पानी में उतर गए। इनमें से दो लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद युवकों ने दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के गोताखोर बुलवाए। गोताखोरों को अर्जुन मालवीय (20), संजू मेहर (23) के शव मिले हैं। वहीं, तीसरे नितिन की तलाश जारी है। अंधेरे के कारण रात को सर्चिंग बंद कर दी। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्चिंग की जाएगी।


