ट्रक ने पीछे से ई-रिक्शा में मारी टक्कर, टॉयर के नीचे दबकर 3 लोगों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय राष्ट्रीय

कोलकाता| पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में ट्रक और ईरिक्शा के बीच टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना श्रीरामपुर इलाके के दिल्ली रोड पर बंगीहाटी में उस समय हुई जब कोन्नगर से श्रीरामपुर आ रहे रिक्शे को माल से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसमें बैठे लोग बाहर गिर गये और वे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। घायलों को पास के वॉल्श अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक और सड़क पर मौजूद कुछ अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

Leave a Reply