लोस चुनाव से पहले नक्सलियों ने फैलाई दहशत, आदिवासी ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ रायपुर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

राजनंदगांव| छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर नक्सलियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है। जहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने ग्रामीण के शव को ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर फेंक दिया। शव के साथ ही नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी फेंके है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के भामरागढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार की सुबह भामरागढ़-आलापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग में ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर अशोक तलांडे नामक युवक का शव मिला। नक्सलियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की है। लोगों में दहशत फैलाने नक्सलियों ने शव के साथ ही कुछ पर्चे भी फेंके हैं। बताया गया है कि अशोक दामरंचा का रहने वाला था। जो पिछले कुछ दिनों से ताड़गांव में रह रहा था।
नक्सलियों ने ग्रामीणों को दी धमकी
इस मामले को लेकर डीआइजी (नक्सल) अंकित गोयल ने कहा, ताड़गांव से लगभग 7 किमी दूर नक्सलियों ने एक आदविासी युवक की हत्या कर दी है। घटना की जांच की जा रही है। वहीं पेरमिली एरिया कमेटी की ओर से फेंके गए पर्चे में ग्रामीणों को पुलिस से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
सुकमा-बीजापुर बंद करने की चेतावनी
बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर को बंद करने की चेतावनी भी दी है। नक्सलियों ने जवानों पर दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply