जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान, मुस्लिम लड़कियां हिंदू से शादी करें तो उन्हें जीते जी मिलेगी जन्नत

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सीधी

सीधी। अयोध्या धाम के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य गुरुवार को सीधी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महिलाओं के लिए अगर धरती पर नर्क है तो वह इस्लाम है। यहां महिलाएं बच्चा पैदा करने की मशीन बनकर रह गई हैं। यह सच है कि अगर मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी करती है तो उसे जीते जी जन्नत मिल जाती है। यही वजह है कि मुस्लिम महिलाएं सनातन धर्म को अपनाकर घर वापसी कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। मोहन भागवत ने अखंड भारत की बात कही है। मैं भी अखंड भारत चाहता हूं, लेकिन इसका रास्ता हिंदू राष्ट्र से जाता है।

परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर पहले अखंड भारत कर दिया गया तो भारत के जिहादी पत्थरबाज और पाकिस्तान के आतंकवादी मिलकर यहां मानवतावादी सनातनियों को खा जाएंगे। जब हिंदू राष्ट्र बन जाएगा, तो सब घर वापसी करेंगे। जैसे ही घर वापसी होगी तो हिंदुओं की संख्या बढ़ जाएगी। इसके बाद अखंड भारत होगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम में आतंकी प्रवृत्ति के लोग हावी हो जाते हैं और सबको दबोच लेते हैं। इसलिए आवश्यक है कि भारत संवैधानिक हिंदू राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है। इसलिए हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बनेगा। चंद लोग फंडिंग पाकर देश का माहौल बिगड़ रहे हैं।

Leave a Reply