लोस चुनाव से पूर्व भोपाल में पुलिस और केंद्रीय बल के 500 जवानों ने निकाला फ्लैगमार्च

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्षता पूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को सुबह 11 बजे को पुलिस ने निकाला 70 वाहनों में 500 जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस के साथ क्यूआरएफ, एसएएफ के जवान भी शामिल थे। यह मार्च सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू होकर लाल परेड मैदान पर समाप्त हो गया।

पैदल निकला फ्लैग मार्च

पैदल फ्लैग मार्च पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड से आरंभ किया जाकर इतवारा, बुधवारा चौराहा, थाना तलैया चौराहा होते हुए लिली टॉकीज, जिंसी तिराहे होते हुए शब्बन चौराहा से होते हुए लाल परेड पर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च एक घंटे में करीब 5 किमी दायरे के संवेदनशील इलाक़ों में निकाला गया, जिसमें जिला पुलिस बल, क्यूआरएफ, एसएएफ, समेत लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। वाहनों से फ्लैग मार्च-वाहनों से फ्लैग मार्च में हरिनारायणा चारी मिश्र के नेतृत्व में लाल परेड मैदान से लगभग 12:30 बजे प्रारम्भ हुआ, जो कि मालवीय नगर, रोशनपुरा होते हुए लिंक रोड 1, अर्जुन नगर तिराहे, 5 नंबर स्टॉफ, 6 नंबर, सुभाष स्कुल होते हुए मानसरोवर तिराहा, प्रगति, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज होते हुए, रचना नगर गौतम नगर, सुभाष नगर होते हुए प्रभात चौराहा से वापस ओवर ब्रिज होते हुए मैदा मिल, डीबी माल के सामने से होते हुए पुरानी जेल होते हुए वापस लाल परेड ग्राउंड पर समाप्त हुआ, जो लगभग 35 किलोमीटर दायरे में रहा।

Leave a Reply