400 पार हुआ तो भारत नहीं रहेगा ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‌बयान के बाद ट्रेंड करने लगा #बीजेपीएमपी

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली। देश की राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी हैं। पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले ये अपील भी की थी कि बयान देने के पहले एक बार सोच लें। लेकिन शायद असर होता नहीं दिख रहा है। भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने जो कछ कहा उससे एक बार फिर से विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है। इस बयान के बाद से लगातार सोशल मीडिया में ‌BJP MP ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतक्रिया भी दे रहे हैं। हेगड़े ने अपने बयान में कहा है कि यदि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें लाने में कामयाब हो जाती हैं तो प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को हटा दिया जाएगा।

इसके साथ ही संविधान मेंं कई परिवर्तन किए जाएंगे जो हिंदुओं के हित में होगा। सांसद यहीं नहीं रूके उन्होंने इसके आगे कहा कि जनता को भगवा पार्टी के लिए दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित करना होगा। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन करना और कांग्रेस द्वारा इसमें शामिल किए गए विभाजन और संविधान को सही करने के लिए भाजपा को दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईसाइयों को स्थापित करने के लिए संविधान को मूल रूप से विघटित कर दिया है, विशेष रूप से इस तरह के कानून में संशोधन का उद्देश्य हिंदू समाज को दबाना है – यदि यह सब कायम है तो यह नहीं है (वर्तमान) बहुमत से संभव है।

Leave a Reply