धार। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे ब्रेक फेल ट्राले ने अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी और रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे खेत में जा गिरा। जिससे अचानक ट्राले में भीषण आग लग गई।
एक अन्य चालक काे चपेट में लिया
जानकारी के अनुसार इंदौर की ओर से आकर गणपति घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान ट्राले ने मौके पर मौजूद एक अन्य चालक को चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन को बचाते हुए रेलिंग तोड़कर करीब 50 फीट नीचे खेत में जा गिरा। ट्राले में लहसुन भरे हुए थे। घटना के बाद ट्राले में अचानक से आग लग गई। सूचना लगते ही तुरंत धामनोद, काकड़दा और मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं धामनोद और महेश्वर की फायर ब्रिगेड ने करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
चालक की मौत
इस हादसे में ट्राले के चालक और परिचालक चलते वाहन से कूदने के दौरान घायल हो गए। वहीं सड़क पर खड़े चालक की हादसे में चपेट में आने से मौत हो गई । जिन्हें टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।


