प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक सफाई और सुरक्षा के लिए बढ़ाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। भोपाल जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तक सफाई और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ेगी। वर्तमान स्वीकृत कर्मचारियों की तुलना में लगभग हर स्तर पर 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। सफाई के लिए मापदंड भी नए सिरे से निर्धारित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार ऐसा किया जा रहा है कि अस्पताल में बिस्तरों के अतिरिक्त आइसीयू, आपरेशन थियेटर, लेबर रूम आदि के मान से भी किसी अस्पताल में सफाई और सुरक्षाकर्मियों की संख्या निर्धारित होगी। सफाई बेहतर होने से संक्रमण की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। साथ ही कायाकल्प और नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड पर भी अधिक अस्पताल खरे हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने वर्ष 2016 में हर स्तर के अस्पतालों के लिए सफाई और सुरक्षाकर्मियों के पद स्वीकृत किए थे, इसके बाद से इसमें बढ़ोतरी नहीं की गई, जबकि अस्पतालों में ओपीडी और भर्ती रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार मंत्री या अधिकारियों के दौरों में सफाई को लेकर प्रश्न भी उठते हैं, पर सच्चाई यह है कि तीनों पाली में मिलाकर जितने सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर होने चाहिए उतने नहीं हैं। स्वास्थ्य संचालनालय ने अब इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। वित्तीय भार बढ़ने की वजह से इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा। ओटी, आइसीयू, लेबर रूम आदि के लिए पहली बार सफाईकर्मियों संख्या निर्धारित की जाएगी। यहां गंदगी रहने पर संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा रहता है।

अभी इतने सफाई और सुरक्षाकर्मी लगाने का है मापदंड
अस्पताल– सफाईकर्मी– सुरक्षाकर्मी जिला अस्पताल 500 बिस्तर– 76–20
जिला अस्पताल 400 बिस्तर–62– 14
जिला अस्पताल 300 बिस्तर–49– 14
जिला अस्पताल 200 बिस्तर–36–12
सिविल अस्पताल– 17–8
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र– 4– 0
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र — 2–0

Leave a Reply