मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत

उत्तर प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

सुल्तानपुर| कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने इस मामले में उनकी जमानत मंजूर कर उन्हें राहत दे दी है।
राहुल गांधी ने अमित शाह पर की थी टिप्पणी

राहुल गांधी से कोर्ट में जमानत के लिए 25-25 हजार रुपए के मुचलके भरवाए गए। आपको बता दें कि यह मामला करीब साढ़े पांच साल पुराना है। दरअसल, भाजपा के नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इसके तहत राहुल गांधी पर यह आरोप लगाया गया था कि आठ मई 2018 को उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हत्या का ‘अभियुक्त’ बताया था।

मोदी सरनेम मामले में भी मिली थी सजा

इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में भी दो साल की सजा मिली थी। बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक के कोल्लार में एक रैली के दौरान कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

Leave a Reply