नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। सपा ने बदायूं, कैराना और बरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बदांयू सीट पर शिवपाल यादव को टिकट दिया है। पहली लिस्ट में इस सीट से पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को टिकट दी थी।
इन उम्मीदावों को पार्टी ने दी टिकट
सपा ने अपनी तीसरी सूची में कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी की है। जिसमें 32 पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया
बता दें सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है। अखिलेश यादव कांग्रेस पार्टी के कथित तौर पर इससे ज्यादा सीट देना नहीं चाहते है। उन्होंने पहले कांग्रेस को 80 में 11 सीटों की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि इस मुद्दे पर सपा से बातचीत चल रही है।


