भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को एक बार फिर कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद जिले को नया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मिला है। आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकी अभिनव चौकसे SP बनाए गए हैं। चौकसे अब तक राज्यपाल के परिसहाय का पद संभाल रहे थे। उनके स्थान पर भोपाल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सरकार ने कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने छिंटवाड़ा कलेक्टर भी बदल दिया गया। शीलेंद्र सिंह को मनोज पुष्प की जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।
कई और अधिकारियों के तबादले
आईएएस शोभित जैन, विवेक पोरवाल, संदीप यादव, सोनाली पोंछे को नया विभाग मिला है। शोभित जैन को मध्य खाद्य विभाग में सदस्य सचिव बनाया गया है। प्रमुख राजस्व आयुक्त विवेक पोरवाल को भी पदोन्नति मिली है।


