संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब : जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर बोले पीएम मोदी ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई, जिसने देश को लूटा है…

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके (यूपीए) कार्यकाल के दौरान, जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया था। मुझे कुछ प्रकाश डालने दीजिए: पीएमएलए के तहत हमने पहले की तुलना में दोगुने मामले दर्ज किये। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी ने सिर्फ 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि आज जब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो ये लोग हंगामा करते हैं, जबकि कांग्रेस के शासन काल में एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से देश सदमे में है। जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि पहले सदन का पूरा समय घोटालों की चर्चा में जाता था, भ्रष्टाचार की चर्चा में जाता था। लगातार एक्शन की मांग होती थी, चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार की ही खबरें होती थीं। आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती है तो ये लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके (यूपीए) कार्यकाल के दौरान, जांच एजेंसियों का इस्तेमाल केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया था। मुझे कुछ प्रकाश डालने दीजिए: पीएमएलए के तहत हमने पहले की तुलना में दोगुने मामले दर्ज किये।

कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी ने सिर्फ 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। हालांकि, हमारे कार्यकाल में ईडी ने 1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लूटे हुए पैसे चुकाने होंगे। उन्होंने कहा कि अब बिचौलियों के लिए गरीबों को लूटना बहुत मुश्किल हो गया है। डीबीटी, जनधन अकाउंट, आधार, मोबाइल… उसकी ताकत हमने पहचानी है। 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हमने लोगों के खाते में सीधा पहुंचायी है। मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम 100 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसे ही गरीबों तक पहुंचते हैं। उन्होने जौर देते हुए कहा कि मैं इस पवित्र सदन में दोहराता हूं कि…जिसे जितना जुल्म मुझ पर करना है कर ले…मेरी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहेगी। जिसने देश को लूटा है उनको लौटाना पड़ेगा। मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सोमवार को लोकसभा में कहा कि विपक्ष ने लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है उसकी सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस है।

संसद में बोले PM, हमारे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा भारत, ये मोदी की गारंटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे तीसरे टर्म में देश विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यव्स्था बनेगा, ये मोदी की गारंटी है। मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सौफ तौर पर कहा कि जिस तेज गति से देश विकास कर रहा है, उसके आधार पर कह सकता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने दावा किया कि 10 वर्षों के शासन अनुभव के आधार पर, आज की मजबूत अर्थव्यवस्था और आज भारत जिस तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। विपक्ष पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि हो सकता है आपके यहां मछुआरे अल्पसंख्यक न हों, हो सकता है आपके यहां पशुपालक अल्पसंख्यक न हों, हो सकता है आपके यहां किसान अल्पसंख्यक न हों, हो सकता है आपके यहां महिलाएं अल्पसंख्यक न हों। क्या हुआ है आपको? आप कब तक विभाजन के बारे में सोचते रहेंगे? कब तक समाज को बांटते रहोगे? उन्होंने कहा कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए हमने 80 लाख पक्के घर बनाये। अगर ये कांग्रेस की गति से बने होते तो इस काम को करने में 100 साल लग जाते। तब तक पाँच पीढ़ियाँ बीत चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। मोदी ने कहा कि 10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है।

अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते। उन्होंने कहा कि हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं, अगर कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती। उन्होंने कहा कि 2014 में जब अंतरिम बजट पेश किया गया था तब वित्त मंत्री ने कहा था कि जीडीपी के हिसाब से भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और ये गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा कि अगले तीन दशकों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इसका मतलब है कि उन्हें उम्मीद थी कि 2044 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह उनका दृष्टिकोण था। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए। संसद में पीएम मोदी ने ‘नारी शक्ति’ की सराहना की, कहा, ”अंतरिक्ष से ओलंपिक तक, सशस्त्र बल से संसद तक, देश ने महिलाओं का सशक्तिकरण देखा है।” उन्होंने कहा कि हमने अपने पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के जो गड्ढे थे, उस गड्ढे को भरने काफी समय और शक्ति लगाई। हमने अपने दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में हम विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे।

युद्ध और संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यूक्रेन और गाजा में युद्ध तथा कोविड महामारी के बड़े संकट के बावजूद देश में महंगाई नियंत्रण में है। उन्होंने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई तो उस समय महंगाई मजबूत हुई। मोदी ने कहा, ‘‘देश में महंगाई को लेकर दो गाने सुपरहिट हुए। एक ‘महंगाई मार गई’ और दूसरा ‘महंगाई डायन खाए जात है’। ये दोनों गाने कांग्रेस की सरकारों में आए।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार में महंगाई दोहरे अंक में थी। इसको नकार नहीं सकते। उस वक्त यह कहा गया था कि महंगी आईसक्रीम खा सकते हो तो महंगाई का रोना क्यों रो रहे हो।’’ उनका कहना था कि जब भी कांग्रेस आई है उसने महंगाई को मजबूत किया है। मोदी ने यूक्रेन और गाजा में युद्ध तथा कोविड महामारी का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए, ‘‘हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। दो-दो युद्ध और 100 साल में आए सबसे बड़े संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस के समय में जांच एजेंसियों का सिर्फ राजनीतिक दुरुपयोग किया जाता था। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के समय ईडी ने पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

हमारे समय में ईडी ने एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। देश का लूटा हुआ धन वापस करना ही पड़ेगा।’’ मोदी के अनुसार, देश ‘‘नोटों के ढेर देखकर चौंक गया’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच करना एजेंसियों का काम होता है। एजेंसियां स्वतंत्र हैं…मामलों को देखने का काम अदालतों का है।’’ उनका कहना था, ‘‘जिसको मेरे ऊपर जितना जुल्म करना है, कर ले, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चलती रहेगी।’’ प्रधानमंत्री ने विपक्ष का आह्वान किया कि वे देश के विकास में उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष द्वारा ईंट फेंकी जाएगी तो वह उसका इस्तेमाल विकसित भारत की नींव रखने में करेंगे। प्र धानमंत्री ने आतंकवाद के प्रति सरकार की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया इस नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की सेनाओं की सीमाओं से लेकर समुद्र तक धाक है। हमें हमारी सेना के पराक्रम पर गर्व होना चाहिए।’’ मोदी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश का नाम लिये बिना उनके एक बयान का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि जोड़ने की बात छोड़ो देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मोदी ने कहा, ‘‘देश के इतने टुकड़े करके अभी भी आपके मन को शांति नहीं मिली। कितने टुकड़े करोगे।’’

नेहरू और इंदिरा को नहीं था भारतीयों की योग्‍यता पर विश्‍वास : पीएम मोदी

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए विपक्ष पर जोरदार कटाक्ष किया। साथ ही पीएम मोदी ने परिवारवाद पर भी हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा में कांग्रेस के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामर्थ्‍य पर भरोसा नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारतीयों को नीचा दिखाया था और वे कहा था कि भारतीय कम काम करते हैं। इंदिरा ने कहा था कि देश पराजय की भावना सी है।

नेहरू कहते थे भारतीय आलसी और कम अक्‍ल हैं : पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्‍त को लाल किले से प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था कि हिंदुस्‍तान में लोगों को काफी मेहनत करने की आदत आमतौर पर नहीं है। हम यूरोप, जापान, चीन, रूस और अमरीका वाले जितना काम नहीं करते है। यह न समझिए कि वो कौमें कोई जादू से खुशहाल हो गईं, वो मेहनत से और अक्‍ल से हुई। पीएम मोदी ने कहा कि नेहरूजी भारतीयों को नीचा दिखाते हुए आलसी और कम अक्‍ल बताया।

इंदिरा को भी नहीं था भारतीयों की योग्‍यता पर भरोसा : पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिराजी की सोच भी नेहरूजी से अलग नहीं थी। उन्‍होंने लाल किले से कहा था कि दुर्भाग्‍य वश हमारी आदत है कि जब कोई शुभ कार्य पूरा होने को होता है तो हम आत्‍मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्‍त हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्‍मीद हो जाते हैं।

मोदी बोले- परिवारवाद का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता, एक प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई

PM ने कहा- एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। देश के साथ-साथ कांग्रेस ने भी परिवारवाद का खामियाजा भुगत रही है। ये विपक्ष कई दशक तक सत्ता में बैठा था, वैसे ही इस विपक्ष ने कई दशक तक विपक्ष में बैठने का संकल्प लिया है। जनता के आशीर्वाद से ये अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

देश का माहौल बता रहा, अबकी बार 400 पार

मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर कहा- देश का माहौल बता रहा है कि अबकी बार 400 पार। अकेले भाजपा 370 सीटें जीतेगी। ये बात देश ही नहीं खड़गे जी भी बोल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- “भानुमति ने कुनबा जोड़ा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के निचले सदन यानी लोकसभा को संबोधित किया। लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि “भानुमति ने कुनबा जोड़ा”, क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, हम आपको बताते हैं कि इसका अर्थ क्या होता है। “भानुमति ने कुनबा जोड़ा” ये एक तरह की कहवात है जिसका अर्थ होता है कि किसी भी प्रकार के जोड़-तोड़ से अपना काम निकलवा लेना।

विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना : आज लोकसभी को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर परिवारवाद से लेकर कई अन्य मुद्दों पर हमला बोला। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तीखा तंज कसा है। उन्होंने बार-बार लॉन्च होने वाला प्रोडक्ट बता दिया है।

एम मोदी ने परिवारवाद को लेकर साधा निशाना : पीएम मोदी परिवारवाद के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद का खामियाजा जितना देश ने उठाया है, खुद कांग्रेस ने भी उसका उतना ही खामियाजा उठाया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की तो सेवा करनी पड़ती है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे और सदन से उठकर चले गए। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद पार्टी से शिफ्ट हो गए। ये सब परिवारवाद की भेंट चढ़ गए। एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में अपनी ही दुकान को ताला लगाने की नौबत आ गई है।

Leave a Reply