मंडीदीप। भोपाल से सटी औद्योगिक नगरी मंडीदीप के राहुल नगर में स्थित चटाई कंपनी के गोडाउन मेंसुबह लगभग ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। गोडाउन में डायपर, एवं सेनेटरी पेड़ रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से भड़की और जल्द ही इसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग कैसे लगी, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नही दे रहा। सूचना मिलने पर मंडीदीप नगर पा लिका की 5 दमकलें और सपोर्टर तथा एक दमकल एचईजी लिमिटेड की मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है। आग पर अब भी काबू नहीं पाया जा सका है। नपा के फायर फाइटर आग पर लगातार प्रेशर से पानी फेंक रहे है, लेकिन आग भड़कने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


