जबलपुर में बोले नितिन गडकरी, किसानों को अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जा दाता बनाना होगा

जबलपुर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को जबलपुर से 2367 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को अन् दाता नहीं बल्कि ऊर्जा दाता बनाना होगा। इसके लिये बायोमास को एनर्जी क्राप में बदलकर बायो सीएनजी बनाया जाए। गड़करी ने ग्रीन हाइड्रोजन के बहुमुखी अनुप्रयोगों को रेखांकित किया। साथ ही मुख् मंत्री डा. मोहन यादव से पराली और बायोमास संसाधनों की प्रचुरता लाभ उठाकर प्रदेश को ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन, सीएनजी, एलपीजी तैयार करने की अपार संभावना है।

मध्य प्रदेश में कोयला खनिज के अपार भंडार है, जिनका उपयोग कोयले से मिथेनाल बनाने में किया जा सकता है। जिसे वाहनों में फ्यूल के रूप में उपयोग कर ऊर्जा की खपत को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को ऊर्जा उत्पादक बनाकर भी देश में पेट्रोल, डीजल का आयात कम कर निर्यात को बढ़ावा दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि महाकोशल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां कृषि,माइनिंग के क्षेत्र में आपार संभावना है। जल्द इस क्षेत्र की दिशा और दशा बदलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटैल, राकेश सिंह, सांसद ढाल सिंह बिसेन, सांसद राज्यसभा सदस्य सुमित्रा बाल्मिकि आदि उपस्थित रहे।

इन परियोजना का लोकार्पण
एनएच 539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चंदिया घाटी से कटनी बायपास तक दो लेन सड़क उन्नयन कार्य, एनएच-339 के बमीठा से खुजराहो हिस्से का चार लेन चौड़ीकरण कार्य होगा।

इन परियोजना का शिलान्यास
गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन सड़क निर्माण, शहडोल से सागर टोला तक दो लेन सड़क उन्नयन, एनएच-44 के अंतर्गत ललितपुर-सागर- लखनादौन खंडे में कुल 23 वीयूपी पुल, एनएच-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा के कुल तीन फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, बंजारी घाटी एनएच-44 पर दो ब्लैक स्पाट का सुधार कार्य होगा।

Leave a Reply