मैक्सिको में बना पहला भव्य राम मंदिर, भारत से लाई गई मूर्तियां

अंतर्राष्ट्रीय मैक्सिको

मैक्सिको| भारत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी को उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अभिजीत मुहूर्त में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। दुनियाभर में राम महोत्सव की धूम है। दुनिया का कोना कोना राममय हो गया है। इसी बीच दुनिया के कई देशों में राम मंदिर बन रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका महाद्वीप के देश मैक्सिको को पहला राम मंदिर मिल गया है। मैक्सिको के क्वेरेटारो में भव्य राम मंदिर बनाया गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस मंदिर के लिए खासतौर पर भारत से मूर्तियां लाई गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैक्सिको में बने मंदिर में भारत से लाई गई मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस दौरान एक अमेरिकी भारतीय पुजारियों में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा भजन, कीर्तन और शास्त्रीय संगीत की स्वरलहरियां बिखरीं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के साथ.साथ मैक्सिको के नागरिकों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया।

भारतीय दूतावास ने साझा की पोस्ट
मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने पोस्ट साझा करते हुए कहा तकि मैक्सिको में पहला भगवान राम मंदिर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर क्वेरेटारो शहर को पहला भगवान राम मंदिर मिला। क्वेरेटारो में पहले भगवान हनुमान मंदिर की भी मेजबानी की गई है।

Leave a Reply