अजय सिंह ने कहा- मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता!

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद अपने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अभी कुछ ही दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधी क्षेत्र से
विधानसभा का चुनाव जीते एकमात्र विधायक ओर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से भी मुलाकात की थी।

बताया जा रहा है कि विन्ध के कांग्रेसी कार्यकर्ता इस मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित है। सुत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस सीधी लोकसभा सीट से अजय सिंह को टिकट दे सकती है हैं।

शनिवार को C-19 में चुरहट विधायक अजय सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ओर आम जन से मेल मुलाकात के लिए मौजुद थे। एक सवाल के जवाब में पूछे जाने पर विधायक अजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपना पक्ष रखा, ऊन्होने कहा की मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता हू ओर चुनाव लड़ने से साफ साफ इंकार कर दिया|

चुरहट विधायक ओर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की सीधी लोकसभा से कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी उसके साथ एक कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ताओ के नाते पूरा साथ निभाऊंगा।

Leave a Reply