मध्यप्रदेश : सीएम मोहन यादव की सरकार में किस मंत्री को कौन सा विभाग, जानिए किसे क्या मिला

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव की सरकार में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिलेगा इसका सस्पेंस अब खत्म हो गया है। मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाला गृह औ वित्त मंत्रालय डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को दिया गया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को मिला है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन विभाग दिया गया है। बता दें कि मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर गुरुवार को सीएम मोहन यादव दिल्ली गए थे जहां पार्टी आलाकमान के साथ मंत्रियों में विभागों के बंटवारे को लेकर मंथन हुआ और अब मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मोहन कैबिनेट में किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया गया है। आधिकारिक घोषणा कुछ देर में होगी।

किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग…….

मुख्यमंत्री मोहन यादव (जनसंपर्क विभाग)
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (गृह व वित्त विभाग )
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला (स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा)

  • कैलाश विजयवर्गीय (नगरीय प्रशासन, संसदीय कार्य)
  • प्रहलाद पटेल (पंचायत एवं ग्रामीण विकास)
  • राकेश सिंह (लोक निर्माण विभाग PWD)
  • राव उदय प्रताप सिंह (परिवहन विभाग)
  • कुंवर विजय शाह (जनजाति कल्याण)
  • करण सिंह वर्मा (राजस्व विभाग)
  • संपतिया उइके (PHE विभाग)
  • तुलसीराम सिलावट (सिंचाई विभाग)
  • एंदल सिंह कंसाना (कृषि विभाग)
  • निर्मला भूरिया (महिला बाल विकास)
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग (खेल विभाग)
  • नारायण सिंह कुशवाहा (उद्यानिकी)
  • नागर सिंह चौहान (वन विभाग)
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर (स्कूल शिक्षा)
  • इंदर सिंह परमार (उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा)
  • चेतन्य कश्यप (उद्योग एवं सांख्यिकी)
  • राकेश शुक्ला (आईटी संस्कृति एवं धार्मिक न्यास)
    राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
  • कृष्णा गौर (पर्यटन व गैस राहत)
  • दिलीप जायसवाल (खाद्य नागरिक आपूर्ति)
  • गौतम टेटवाल (ऊर्जा विभाग)
  • लखन पटेल (सहकारिता विभाग)
  • नारायण सिंह पंवार (सामान्य प्रशासन)
  • धर्मेन्द्र लोधी (श्रम विभाग)

राज्यमंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल – लोक स्वास्थ्य एवं परिवाण कल्याण
प्रतिमा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास
दिलीप अहिरवार – वन एवं पर्यावरण
राधा सिंह – पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Leave a Reply