आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में बड़ी कार्रवाई

कर्नाटक राष्ट्रीय राष्ट्रीय

बेंगलुरु| कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच के लिए पांच नेत्रियों की समिति बनाई गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की निंदा की है। कर्नाटक के बेलगावी जिले में 42 वर्षीय आदिवासी एक महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ बिजले के खंबे से बांध कर मारपीट भी की गई थी। इस मामले में लापरवाही दिखाने के लिए काकती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजयकुमार सिन्नुर को निलंबित किया गया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

कांग्रेस के राज में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध बढ़े : जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की निंदा की है। नड्डा ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराध बढ़ गया है और यह अब रोजाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है।

महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सभी दोषी गिरफ्तार: शिवकुमार

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी सरकार हरकत में आ गई। हमने सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों को बचाने का कोई सवाल ही नहीं है। कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एनएचआरसी कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस : इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस संबंध में शुक्रवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को नोटिस भेजा और बेलगावी जिले में अपनी तथ्यान्वेषी टीम भेजने का फैसला किया। एनएचआरसी ने कांग्रेस सरकार से मामले में की गई कार्रवाई पर चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को भी कहा।

पांच नेत्रियों की समिति बनाई : बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच के लिए पांच नेत्रियों की समिति बनाई गई है। इस समिति में अपराजिता सरांगी, सुनीता दुग्गल, लॉकेट चटर्जी, रंजीता कोली और डॉ. श्रीमती आशा लकरा को शामिल किया गया है। ये सभी नेत्रियां बेलगावी पहुंच गई है।

Leave a Reply