पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जनता का आभार प्रकट किया

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सीधी

चुरहट| मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड मतों से हुई अपनी जीत पर क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा है की विपरीत परिस्थितियों में क्षेत्र की जनता ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है उसके प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा ।अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे अपना समर्थन दिया है वह विश्वास हमेशा कायम रहेगा। अजय सिंह ने कहा की मेरा चुनाव क्षेत्र की जनता ने परिवार के एक सदस्य की तरह लड़ा और जीत हासिल की।

यह जीत चुरहट क्षेत्र की सम्पूर्ण जनता की जीत है। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने जिस कठोर परिश्रम के साथ कांग्रेस को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। अजय सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर चुरहट में विकास की नई इबारत लिखेंगे और स्वर्गीय दाऊ साहब के सपनों को साकार करेंगे।

अजय अर्जुन सिंह ने बीजेपी के शरदेंदु तिवारी को 27777 वोटों से शिकस्त दी

विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं| रविवार (3 दिसंबर) को हुई वोटों की गिनती के बाद मध्य प्रदेश की चुरहट विधान सभा क्षेत्र पर INC के अजय अर्जुन सिंह को जीत मिली है| उन्होंने बीजेपी के शरदेंदु तिवारी को 27777 वोटों से शिकस्त दी|

Leave a Reply